Advertisements
Spread the love

घटना के 16 दिन बाद भी थाना से न्याय नहीं मिलने पर श्री परशुराम शक्ति सेना ने उपायुक्त से लगाई गुहार; सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । विगत दिनों सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र टिप्पणी के 16 दिन बीत जाने के बाद भी सरायकेला थाना द्वारा आश्वासन के बावजूद न्याय नहीं मिलने पर श्री परशुराम शक्ति सेना द्वारा उपायुक्त से गुहार लगाई गई है। इसे लेकर श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से उचित जांच के लिए मांग की गई।

Advertisements

जिस पर दो दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन मिला। इस अवसर पर मांग पत्र सौंपते हुए ऐसे घृणित कार्य करने वाले समाज विरोधी तत्वों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने और जिले में सोहर तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का श्री परशुराम शक्ति सेना और ब्राह्मण समाज द्वारा उपायुक्त से आग्रह किया है। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में श्री परशुराम शक्ति सेना के नगर अध्यक्ष अजय सतपथी, चिरंजीव महापात्र, परशुराम कवि, सत्यवंत कर एवं मुकेश मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You missed