Spread the love

झामुमो नगर अध्यक्ष सहित छह पदधारियों ने पद के साथ-साथ पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा…

सरायकेलाः संजय मिश्रा। समर्पित कार्यकर्ताओं का झारखंड मुक्ति मोर्चा से मोह भंग होना जारी है। इसी के तहत मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला नगर अध्यक्ष सूर्यराज सिंहदेव ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता और सरायकेला नगर अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। झामुमो जिला अध्यक्ष को भेजे गए अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि निजी कारणों से वे झारखंड सरायकेला नगर अध्यक्ष के पद एवं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला नगर सचिव राजेंद्र महांती उर्फ लिपु महांती, सरायकेला नगर उपाध्यक्ष आजम्बर मुखी, सरायकेला नगर संगठन सचिव रवि शंकर महांती, सरायकेला नगर उपाध्यक्ष मनबोध कुमार दारोगा, सरायकेला नगर उपाध्यक्ष सपन कामिला एवं सरायकेला नगर सोशल मीडिया सदस्य दाशरथि परिच्क्षा ने भी अपने-अपने पदों के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष को भेजे गए अपने त्यागपत्र में उन्होंने पद त्याग करने का कारण निजी कारण बताया है।

Advertisements

You missed