Spread the love

काशी साहू कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे एसपी ने कहा…..

नशे के दुष्प्रभाव से दूर रहकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित बने युवा…

सरायकेला: संजय मिश्रा                                                                                                            आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा जिला स्तरीय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ बिनय कुमार सिंह अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने जीवन में शिक्षा के महत्व जानकारी देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे के दुष्प्रभाव से दूर रहते हुए राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित बने। स्वागत भाषण देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनय कुमार सिंह ने कॉलेज में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मौके पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही सिमरन कुमारी, द्वितीय स्थान पर रही आकांक्षा पटनायक और तृतीय स्थान पर रही सुप्रिया महतो तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे पवन महतो, द्वितीय स्थान पर रहे राज मदेशिया एवं द्वितीय स्थान पर रहे राकेश कुमार महतो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने किया। और समापन पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिनीता उरांव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में डॉ सुप्रभा टूटी, नवल नारायण चौधरी, ओम प्रकाश, प्रो लालती तिर्की, आनंद मिंज, हर्षिता गुप्ता, प्रकाश सरकार, डॉ गोपीनाथ पांडेय, अर्जुन कुमार, अर्चना सिंह, जयप्रकाश पाठक एवं अन्य सहित दर्जनों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed