Spread the love

सरायकेला  : जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द सख्त कानून बने: मनोज कुमार चौधरी…

सरायकेला Sanjay। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यूएनएफपीए की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। यूएनएफपीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चीन को पछाड़ भारत जनसंख्या के मामले में नंबर वन बना है। श्री चौधरी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या हमलोगो के लिए भारी चिंता का विषय है “बढ़ती आबादी देश की बर्बादी” जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भविष्य में स्थिति विस्फोटक होगी। हमलोग वर्षों से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में जल्द बने प्रयासरत हैं।

क्योंकि बढ़ती जनसंख्या के अनुसार संसाधन जुटाने पड़ेंगे वर्तमान संसाधन जो 125 करोड़ के लिए थे उनको 142 करोड़ में लोगों में बाटना पड़ेगा। जिससे अराजकता, बेरोजगारी व भूखमरी जैसी गंभीर समस्याएं विकराल रूप ले लेगी। किसी भी देश में जनसंख्या विस्फोट होने पर संसाधनों के साथ उसकी गैर-अनुपातित वृद्धि होने लगती है। इसलिए इसकी दर में स्थिरता लानी जरूरी है। संसाधन एक बहुत महत्वपूर्ण घटक है। भारत में विकास की गति की अपेक्षा जनसंख्या वृद्धि दर अधिक है। संसाधनों के साथ क्षेत्रीय असंतुलन भी तेजी से बढ़ रहा है। 1976 में संसद की दोनों सदनों में विस्तृत चर्चा के बाद 42वां संविधान संशोधन विधेयक पास हुआ था और संविधान की सातवीं अनुसूची में ‘जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन’ का प्रावधान किया गया।

लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण आज तक एक कठोर और प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना। भारत में लगभग पांच करोड़ बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये अवैध रूप से रहते हैं। इससे स्पष्ट है कि देश की जनसंख्या 142 करोड़ नहीं बल्कि उससे और ज्यादा है। भारत सरकार से हमारा अनुरोध है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर विचार करें।

Advertisements

You missed