Advertisements
Spread the love

शिक्षक एवं शिक्षा कर्मी ने भी हुल दिवस पर वीर शहीद सिद्धू कान्हू को किया नमन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। हुल दिवस के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा मोहन महतो एवं सहायक अध्यापक टेट पास संघ के जिला उपाध्यक्ष तिलक प्रसाद महतो ने गेस्ट हाउस स्थित सिद्धू कान्हू पार्क पहुंचकर हुल क्रांति के महानायक वीर शहीद सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इन वीर शहीदों के हुल की गाथा को हमेशा स्मरण किया जाएगा। जो अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।