Spread the love

लोक आस्था के महापर्व छठ और कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले बोईतो बंदाणो महापर्व को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने नदी घाटों का किया निरीक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले उत्कल परंपरा के महान पर्व बोईतो बंदाणो पर नदी घाटों की स्थिति को लेकर सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य उर्फ टुलु ने विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया। मंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने उक्त दोनों पर्व को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल चार प्रमुख और दो अन्य घाटों का निरीक्षण किया। उक्त दोनों पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या नदी घाटों पर पहुंचने को लेकर उन्होंने साफ सफाई सहित चेंजिंग रूम और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर चेंजिंग रूम और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई गई है। मंत्री चंपाई सोरेन उनके निर्देश पर उक्त दोनों पर्वों को लेकर विशेष रूप से लगातार विधि व्यवस्था एवं तैयारी का जायजा लिया जा रहा है।

Advertisements

You missed