Spread the love

झारखंड की जनता के सर्व कल्याण और झारखंड के चंहुमुखी उत्थान का संकल्प है भाजपा का पंचप्रण: राकेश मिश्रा…

सरायकेला: संजय मिश्रा । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए पंचप्रण एक ओर झारखंड के चंहुमुखी विकास का रोड मैप है। वहीं दूसरी ओर झारखंड की जनता के सर्व कल्याण और झारखंड के चंहुमुखी उत्थान की तैयारी का संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने पंचप्रण के संबंध में जानकारी देते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किया गया पंचप्रण सभी वर्गों के उत्थान को ध्यान में रखते हुए किया गया है। साथ ही झारखंड के चंहुमुखी विकास के लिए भी सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि निश्चय ही इससे झारखंड वासियों के अलग झारखंड राज्य बनने के लाभ साकार होंगे। जो भारतीय जनता पार्टी का ही देन है।

Advertisements
Advertisements

पंचप्रण के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत झारखंड की जनता को भाजपा के पांच बड़े वचन दिए गए हैं। जिसमें भाजपा “गोगो दीदी योजना” शुरू करेगी, जिसके तहत झारखंड की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2,100 रुपये तक की वित्तीय सहायता हस्तांतरित की जाएगी। भाजपा राज्य में “लक्ष्मी जोहार” शुरू करेगी, जिसके तहत के सभी घरों में 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। भाजपा राज्य में सुनिश्चित रोजगार शुरू करेगी, जिसके तहत झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी।इसके अलावा 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की जाएगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे नवंबर 2025 तक 1.5 लाख भर्तियां पूरी हो जाएंगी। इसके अलावा एक वार्षिक कैलेंडर पेश किया जाएगा, जिसमें सभी मौजूदा परीक्षाओं को एक ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

भाजपा उन युवाओं की चुनौतियों का समाधान करेगी जो अपना करियर शुरू करने में संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए हम हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को दो साल के लिए 2,000 रुपये प्रति माह का युवा साथी भत्ता देगी। इससे उन्हें अपनी पढ़ाई और करियर के खर्चों जैसे कि किताबें और कोचिंग फीस को पूरा करने में मदद मिलेगी। भाजपा राज्य में घर साकार शुरू करेगी,

जिसके तहत झामुमो सरकार के कुशासन को सुधारने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास सुनिश्चित करने के लिए घरों के निर्माण के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध कराएंगी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण रूप से लागू करके 21 लाख घरों का निर्माण और प्रत्येक को ₹1 लाख की बढ़ी हुई सहायता प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2027 तक जल जीवन मिशन के माध्यम से 59 लाख घरों को नल के पानी का कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

Advertisements

You missed