Advertisements
Spread the love

जिप सदस्य शंभू मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से; लिखित शिकायत कर कहा…

आपके साथ जेवीएम से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी में नहीं मिल रहा सम्मान और ना ही दी जा रही जगह—

सरायकेला :  संजय मिश्रा । जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता शंभू मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक 12 सदस्यीय दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिला। इस अवसर पर सभी ने एक लिखित शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपते हुए कहा कि सभी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है। परंतु आपके साथ झारखंड विकास मोर्चा से भारतीय जनता पार्टी में आने वालों के साथ जिला भाजपा द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें ना तो काम करने दिया जा रहा है और ना ही संगठन में जगह दिया जा रहा है। बावजूद इसके जेवीएम से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी द्वारा पूरे समर्पित भाव से क्षेत्र में भाजपा पार्टी के लिए काम किया जा रहा है।

Advertisements

जबकि अन्य सभी जिलों में जेवीएम से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को पर्याप्त सम्मान प्राप्त हुआ है। बीते विधानसभा चुनाव में भी सम्मानपूर्वक काम करने नहीं दिया गया है। उक्त दर्द बयां करते हुए जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बताया कि वे स्वयं दो-दो बार झारखंड विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। बावजूद उसके भाजपा के जिला कमेटी में उन्हें कोई सम्मान या स्थान अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। इतना ही नहीं जिला परिषद चुनाव के समय भाजपा पार्टी समर्थन मांगे जाने पर भी तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा इससे इनकार कर दिया गया था। जिसके बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर वे जिला परिषद सदस्य बने।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ जेवीएम से भाजपा में आए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इससे काफी व्यथित हैं। और जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर कार्यकर्ताओं और प्रखंड कमेटियों की एक बैठक बुलाई जा रही है। जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता शंभू मंडल ने पूरे मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से संज्ञान लेने का आग्रह किया है। अन्यथा की स्थिति में बैठक कर या तो शांत रहने या फिर दूसरा विकल्प ढूंढने पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जेवीएम के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूषण मुर्मू, लालू सोरेन, विनोद मंडल एवं शिवराम बास्के सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed