Advertisements
Spread the love

झारखंड मंईया सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर मंत्री श्रीमती बेबी देवी के जिला आगमन पर रहेगा नो एंट्री, वैकल्पिक रूट तैयार…

 सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखंड मंईया सम्मान योजना एवं अन्य कार्यरत योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभुकों के प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा भविष्य में महिला विकास के क्षेत्र में आवश्यकता का आकलन और तदनुरूप भविष्य की योजनाओं के निरूपण एवं क्रियान्वयन के लिए आगामी 27 सितंबर को विभागीय मंत्री श्रीमती बेबी देवी का जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है।

Advertisements

जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में भारी संख्या में उनके समर्थकों के जुटने को लेकर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए नो एंट्री लगाई गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर मालवाहट छोटी एवं बड़ी बहनों की आवाजाही में नो एंट्री और वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। इसके तहत आगामी 27 जनवरी को चाडरी डूंगरी से कांड्रा तक, गिद्दीबेड़ा से कांड्रा तक दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक नो एंट्री रहेगी।

इसी प्रकार नीमडीह थाना से चांडिल गोल चक्कर तक पूर्वाहन 11:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक और गिद्दीबेड़ा से गोल चक्कर चांडिल तक दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी। जिसमें सभी प्रकार के छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था जारी करते हुए

उन्होंने सरायकेला से टाटा जाने के लिए कांकड़ा मोड़ से सीतारामपुर होते हुए आदित्यपुर, गोल चक्कर चांडिल से चांडिल बाजार तक जाने के लिए मुखिया होटल से डैम रोड होते हुए चांडिल एवं गिद्दीबेड़ा से चांडिल बाजार जाने के लिए चौक होते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था जारी की है।

You missed