Advertisements
Spread the love

ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस जुटी जांच में…

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी-गम्हरिया रेलखंड के पोल संख्या-267 डाउन लाइन के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव आरपीएफ ने बरामद किया है.

Advertisements

बताया जाता है कि गुरुवार को ट्रेन के ड्राइवर ने गम्हरिया स्टेशन मास्टर को रेल लाइन पर शव होने की सूचना दी. गम्हरिया स्टेशन मास्टर ने सीनी आरपीएफ को रेल लाइन पर शव होने की सूचना दी.

सूचना मिलने ही सीनी आरपीएफ एएसआई केएन सिंह और कोलाबीरा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर मामले की छानबीन कर शव की पहचान में जुट गई है.