Advertisements
Spread the love

वेरी पॉजिटिव: यूरोप के कोच दे रहे हैं झारखण्ड के अमित को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मार्शल आर्ट में झारखण्ड के छोटे से शहर गम्हरिया का नाम अब यूरोप के देश में भी गूंज रहा है. झारखण्ड का नाम खेल में अब तक क्रिकेट और तीरंदाजी के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अब मार्शल आर्ट में भी झारखण्ड धीरे-धीरे अपनी पहचान विश्व पटल पर बना रहा है। जिले के गम्हरिया के रहने वाले अमित मोदक ने इसे संभव कर दिखाया है। जिन्होंने गरीबी से लड़ते हुए अपने मेहनत और संघर्ष से यह सब कुछ हासिल किया है. दरअसल अमित के संघर्ष और लगन को देखते हुए दुनिया के महान कोच अब अमित की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में यूरोप के मार्शल आर्ट कोच टिबोर बघोली ने अमित मोदक को ऑनलाइन वीडियो द्वारा मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है. टिबोर बघोली यूरोप के अलावा आठ अलग अलग देशों में भी प्रशिक्षण दे चुके हैं। जिसमें चीन जैसे देश भी शामिल हैं.

ख़ास बात यह है कि टिबोर विंग चुन स्टाइल के ग्रैंड मास्टर हैं और हॉलीवुड एक्शन फिल्म ओंग बैक टू के एक्टर साइमन कूक को भी मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण दे चुके हैं. यह झारखण्ड के लिए गौरव की बात है कि ऐसे ट्रेनर से झारखण्ड के अमित मोदक को ट्रेनिंग मिल रही है. अमित ने बताया कि उनकी आने वाली एक प्रोजेक्ट को लेकर वह विंग चुन सिख रहे हैं।

बताते चलें कि अमित मोदक के नाम पर हाई रेंच बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक सेकंड में 10 पंच करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित है। इसके साथ ही अमित मोदक के ऊपर बनी फिल्म अमित मोदक फॉलोइंग दि लीजेंड, जिसमें वह खुद मुख्य भूमिका में एक्टिंग किए हैं, को दो इंटरनेशनल अवार्ड भी प्राप्त हुआ है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?