Spread the love

काशी साहू कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस…

सरायकेला (संजय मिश्रा)। काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण एवं पोस्टल प्रस्तुतीकरण का कार्य किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद ने कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और हरियाली विकास के संदेश दिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मनोज महतो ने विश्व उष्णता के बढ़ते हुए दुष्प्रभाव को रोकने के लिए वृक्षों के महत्व और पौधारोपण के लिए छात्रों को जागरूक किया। राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने औषधीय पौधे का रोपण करते हुए विभिन्न रोगों के उपचार में उनके महत्व की जानकारी दी। कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा इस अवसर पर पोस्टर प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें पायल सतपथी, अभिषेक सोम, रीता हाइबुरु, प्रिया महतो एवं संगीता महतो के पोस्टर की सराहना की गई।

मौके पर शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से महाविद्यालय प्रांगण में फलदार एवं इमारती पौधों का रोपण करते हुए अपने लगाए गए पौधे क्या स्विंग देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य निशांत साहू सहित अन्य सदस्य छात्रों ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाते हुए आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने और लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

Advertisements

You missed