Advertisements

युवा समाजसेवी अजय कुमार साहू ने की पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से शिष्टाचार भेंट…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। ईचागढ़ विधानसभा के प्रबुद्ध युवा समाजसेवी अजय कुमार साहू ने रविवार को रांची लोकसभा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री सहाय से क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर समाजसेवी श्री साहू ने कहा कि ईचागढ़ की बुनियादी समस्याओं को लेकर वे सदैव संजीदगी से कार्य करते रहे हैं। चूंकि सूबे में अभी यूपीए सरकार सत्ता में है, इसलिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन मिला है। इस दौरान उनके साथ वीरेंद्र नाथ महतो, कुणाल दास, दीपक साहू आदि मौजूद रहे।
Related posts:
चार दिवसीय पांचवा नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन झारखंड में झटके एक स्वर्ण के साथ कुल...
चांडिल : एसडीओ को आजसू प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन, नीमडीह टोल प्लाजा तथा डैम रोड की समस्या से कर...
शहीद अजीत धनंजय महतो स्मारक समिति का बैठक संपन्न 21 अक्टूबर शहीद दिवस को टाइगर जयराम महतो के आगमन को...

