Advertisements
Spread the love

युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने वरिष्ठ नागरिक गृह में किया झंडोत्तोलन; वरिष्ठ जनों के साथ बाटी खुशियां…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। स्वतंत्रता दिवस की खुशियां हर एक भारतीय के लिए विशेष होती है। चाहे वह अपने देश में हो या विदेश में या फिर अपने ही देश में अपनों से दूर। कुछ ऐसे ही विचारों के साथ सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने साहेबगंज पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक गृह में अपने घर परिवारों से दूर अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां बांटी।

इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिक गृह में झंडोत्तोलन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देकर वरिष्ठ नागरिकों के संग सामूहिक राष्ट्रगान गए। इसके बाद उन्होंने गृह में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंह मीठा कराते हुए उनके संग स्वतंत्रता दिवस के खुशियों के पल बिताए। सभी वृद्ध जनों ने मौके पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौधरी का आभार जताते हुए उन्हें ढेर सारे आशीर्वाद भी दिए।