Advertisements
Spread the love

जय मां पाउड़ी कला सांस्कृतिक परिषद आयोजित करेगी ओड़िया जात्रा…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला। जय मां पाउड़ी कला सांस्कृतिक परिषद सरायकेला की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। परिषद के अध्यक्ष देवबाबू सिंहदेव के अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मां पाउड़ी गणनाट्य द्वारा बहुत जल्द ही एक ओड़िया जात्रा “आसि अबुझा कु लुह अबुझा” का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही चार दिवसीय ओड़िया जात्रा के प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

जिसका मूल उद्देश्य ओड़िया जात्रा की प्राचीन परंपरा को बनाए रखना और विकसित करना है। संचालक निरंजन सुतार एवं फिल्म अभिनेता संजय पति तथा निर्देशक संगीत नाटक अकादमी अवार्डी तपन कुमार पटनायक ने बताया कि आसपास के सभी कला प्रेमी अपना जात्रा टीम लाकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

You missed