Advertisements

राज्य स्तरीय महाधरना में शामिल हुए जिले के सेविका व सहायिका…
सरायकेला – संजय मिश्रा
Advertisements

झारखंड राज्य आंगनबाडी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रांची में आयोजित महाधरना कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिला के भी आंगनबाडी सेविका व सहायिकाओं ने जिलाध्यक्ष कृष्णा महतो के नेतृत्व में भाग लिया। सेविका सहायिकाओं ने लंबित मानदेय का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर महाधरना आयोजित किया गया है। जिला से शामिल होने वालों में सावित्री देवी, अनुपमा कालिंदी, रेवती महतो, लीला महतो, लक्ष्मी प्रिया महतो, ममता महतो, रीता टुडू, होपनी हासंदा, मीरा महतो, बालिका सरदार शामिल हैं।

