Spread the love

 

जाति प्रमाण पत्र लेकर लौटने के क्रम में पिता की सड़क हादसा में मौत

साहिबगंज (प्रमोद कुमार) जिला के बोरियो थाना क्षेत्र के चतरा धोगड़ा पुल के पास सोमवार की रात्रि में बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया गया। ईलाज के दौरान घायल युवक ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतक बोरियो थाना क्षेत्र के चतरा धोगड़ा रहने वाला राजू पहाड़िया (40) था। मृतक की पत्नी सुमित्रा पहाड़िन ने बताया कि बोआरीजोर से अपने बेटा का जाति प्रमाण पत्र बना कर बाइक से लौट रहा था। रात करीब नौ बजे चतरा धोगड़ा पुल के पास एक पत्थर से टकराने पर बाइक पलट गया। इसमे उसका सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसे इलाज के लिए सदर लाया गया था। अहले सुबह मौत हो गई। मृतक के चार बेटी व एक बेटा है। वही मृतक अपने घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उक्त घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर जिरवाबड़ी ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisements

You missed