Spread the love

  साहिबगंज के 07 मृतकों को 1-1 लाख रुपए का मिला मुआवजा…

 

साहिबगंज : दिनांक- 06 January  बुधवार की सुबह अत्यंत दुखद घटना सामने आई जिसमें पाकुड़ जिले के आमरापाड़ा में दिनांक 05.01.2021 को घने कुहरे से बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर होने के कारण दुर्घटना में 17 लोगों की जान चली गयी, मृत 17 में 16 लोग झारखंड तथा 01 बंगाल का निवासी बताया गया है।

 दुर्घटना में साहिबगंज जिले के 07 लोगों की मृत्यु हो गई

नमिता देवी    –      ,45 वर्ष, बरहरवा
सुधाकर कर्मकार, 47 वर्ष, बरहड़वा, बंगालीपाड़ा
सोना देवी, 57 वर्ष, बाकुडीह साहेबगंज,
मेलिशेंट मुर्मू (महिला), 30 वर्ष, बाकुडीह, साहेबगंज
राकेश मंडल, 30 वर्ष, बाकुडीह साहेबगंज
बबलू टुडू,45 वर्ष, बरमसिया,पतना साहिबगंज।*
निर्मल साहा,55 वर्ष, पतना

दुर्घटना के पश्चात तुरंत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सहयोग करते हुए उपायुक्त पाकुड़ को संबंधित डाक्यूमेंट्स उपलब्ध कराएं जिससे उनके आश्रितों को आपदा विभाग से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। उक्त संबंध में उपायुक्त पाकुर वरन रंजन द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ पंकज कुमार साव को मृतकों के आश्रितों को घर पर जाकर चेक देने के लिए प्रतिनियुक्त भी किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बरहरवा प्रखंड के 02 मृतकों के आश्रित को ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड आलमगीर आलम, वही पतना प्रखंड के 02 मृतक के आश्रित को विधायक प्रतिनिधि बरहेट पंकज मिश्रा तथा तालझारी प्रखंड के 03 मृतक के आश्रितों को विधायक बोरियों लोबिन हेंब्रम तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी,संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति में जिला प्रशासन पाकुर द्वारा निर्गत किए गए 01-01 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया एवं जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजन से उनका हालचाल लिया और उन्हें ढाढस दिया।

ग्रामीण विकास मंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट कर परिजनों को ढाढस बंधाते ते हुए कहा कि सरकार द्वारा उनके परिजनों की मदद का हर संभव प्रयास किया जाएगा एवं उन्हें सरकार के द्वारा हर संभव योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा भी मृतकों के आश्रित को सहायता राशि दी जाएगी। दुखद हादसे के बाद उपायुक्त रामनिवास यादव ने भी मृतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की एवं कहा कि भगवान हादसे में मारे गए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री झारखंड ने भी ट्वीट कर मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…