Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) राज्य सरकार के शिक्षा विभाग और एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रस्तावित 18 अगस्त की बैठक झारखंड राज्य के पारा शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेने वाला होगा।

Advertisements
Advertisements

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की कोल्हान प्रमंडल कमेटी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए उक्त बातें कहीं हैं। मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, कोल्हान प्रमंडल महासचिव भवतारण महतो, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष शैलेश सुंडी, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी एवं सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सोनू सरदार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक बिनोद बिहारी महतो के नेतृत्व पर कोल्हान प्रमंडल के पारा शिक्षकों का पूर्ण विश्वास है। इसके साथ ही वर्तमान की हेमंत सरकार पर पारा शिक्षकों के हित के मामले को लेकर पूरा भरोसा है। जो प्रस्तावित 18 अगस्त का दिन राज्य भर के पारा शिक्षकों के लंबे संघर्ष का सफल परिणाम देने वाला होगा। उन्होंने कहा है कि राज्य में कोल्हान प्रमंडल की माटी अपनी एकता और एकजुटता के लिए प्राचीन समय से प्रसिद्ध रही है। जिसका परिणाम भी है कि राजनीतिक दृष्टिकोण से एकताबद्ध होकर समूचा कोल्हान प्रमंडल राज्य की हेमंत सरकार के हर कदम साथ है। वही पारा शिक्षकों की सांगठनिक एकता और एकजुटता भी कोल्हान प्रमंडल में पूरे राज्य के लिए बेमिसाल और उदाहरण है। जिसे परिवार की तरह एक सूत्र में संगठन के माध्यम से पिरो कर रखा गया है।

Advertisements

You missed