Advertisements
Spread the love

बीमारी से ग्रस्तित 41 वर्षीय संजय सिंह सरदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया

सरायकेला-खरसवां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत महुलटांड़ वार्ड संख्या 8 के महतो पाड़ा में एक 41 वर्षीय युवक संजय सिंह सरदार ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर आदित्यपुर थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है ।

Advertisements

वही मृतक के परिजन ने बताया कि बीते रात को वह अपने बहनोई के घर से खाना खा कर आया था लेकिन सुबह जब नाश्ते के लिए नहीं पहुंचा तो उसके बहनोई ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया के वावजूद कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की को तोड़ा गया देखा की संजय सिंह सरदार रस्सी के फंदे से लटका हुआ है । फिलहाल क्षेत्र के वार्ड पार्षद असित मांझी घटना स्थल पर अपने कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को सामाजिक सहयोग प्रदान बात कही। वही मृतक के बहनोई ने बताया कि गई वर्षो से टीवी बीमारी से ग्रस्ती है संजय को आंखो से कम दिखाई देने लगा था जिससे वह काफी तनाव में रहता था। आदित्यपुर थाना मामले की जांच में जुटी है फिरहाल शव को आपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया ।

You missed