Spread the love

सरायकेला परिसदन में हुई आजसू की जिलास्तरीय बैठक, 10 दिसंबर को सभी

प्रखंड मुख्यालय में होगा सामाजिक न्याय सह उपवास कार्यक्रम

दिनेश हांसदा एसटी मोर्चा व    अंगूर महतो बने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

सरायकेला। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आगामी 10 दिसंबर को अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के बैनर तले झारखंड के 260 प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक न्याय सह सामुहिक उपवास कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को सरायकेला स्थित परिसदन में आजसू की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं सरायकेला-खरसवां जिला प्रभारी रामचंद्र सहिस, आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, सत्यनारायण महतो समेत जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं सभी प्रखंड के लिए प्रभारी एवं वक्ताओं को मनोनीत किया गया। इसके तहत चांडिल प्रखंड दिलीप प्रामाणिक, कुकडू प्रखंड में रोहिन महतो, ईचागढ़ प्रखंड में शिवेश्वर महतो तथा नीमडीह प्रखंड में लाल मोहन गोराई को प्रभारी मनोनीत किया गया।

जबकि मुख्य वक्ता के रूप में चांडिल प्रखंड में दुर्योधन गोप, नीमडीह प्रखंड में रमा पति महतो, कुकडू प्रखंड में बादल महतो, ईचागढ़ प्रखंड में जगदीश महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा ओबीसी के हक और अधिकार के लिए एक दिवसीय सामाजिक न्याय सभा सह उपवास रखा जाएगा, जिसका नेतृत्व अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा करेगी। जबकि आजसू पार्टी के सभी संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी के लिए जातीय जनगणना, 27 प्रतिशत आरक्षण, आजीवन मान्यता प्राप्त जाति प्रमाण पत्र हमारी मुख्य मांगें हैं। 10 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र भेजा जाएगा। वहीं, 31 दिसंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालय में सामाजिक न्याय सभा एवं सामुहिक उपवास रखा जाएगा और उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र भेजा जाएगा। इस दौरान आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने बताया कि पिछड़ों के हक व अधिकार के लिए वृहद आंदोलन को लेकर आजसू पार्टी तैयार हो गई हैं। आंदोलन के लिए आजसू के कार्यकर्ताओं में भी जोश है। पार्टी की ओर से जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है और प्रत्येक गांव व पंचायत पर नेतृत्व क्षमता विकसित करने की तैयारी चल रही हैं। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश हांसदा को आजसू के एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, अंगूर महतो ओबीसी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें अशीत सिंह पतार, सत्य नारायण महतो, रविशंकर कुमार,सचिन महतो, दुर्योधन गोप,गोपेश महतो, बादल महतो,लाल मोहन गोराई आदि उपस्थित हुए।

Advertisements

You missed