Advertisements

घटिया समाग्री से निमार्ण किया जा रहा है बांदु की पक्की सड़क,
ग्रामीणों ने घटिया समाग्री से निर्माण का किया विरोध …….
सरायकेला – जिला के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के बांदु रेलवे क्रांसिंग में बन रहे पक्की सड़क मैं घटिया सामग्री व ठेकेदार द्वारा मनमानी करने के आरोप में ग्रामीण ने सड़क निर्माण जोरदार विरोध प्रदर्शन किया पंचायत समिति सदस्य के पति पदमालोचन ने बताया कि लगभग तीन, चार वर्षों पूर्व उक्त सड़क का निर्माण स्थित ठेकेदारी द्वारा गुणवत्ता को दर किनारे करने हुआ कराया गया था जिसमें कारण सड़क जल्दी ही जर्जर हो गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इसी सड़क का निर्माण जो ठेकेदारी कर रहा है। उनके द्वारा और भी घटिया किस्म का सामान उपयोग किया जा रहा है। जिसका उन्होंने जमकर विरोध किया। वही मौके पर उपस्थित भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष चिनिवास महतो ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए विभाग से अपील किया कि सड़क निर्माण का गुणवत्ता जांच उपरांत ही कार्य को चालू किया जाय। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चिनिबास महतो पंचायत समिति के सदस्य प्रतिनिधि पद्लोचण महतो, धीरेंद्र गोराई, प्रशांत सिंह, भीमरूहि दास, बलराम महतो, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।।

