Advertisements

सरायकेला। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी शुक्रवार को बीरबांस स्थित पद्मश्री छुटनी महतो के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। मौके पर दुर्गा चरण प्रमाणिक और पद्मश्री छुटनी महतो के पुत्र अतुल चंद्र महतो की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले, कोल्हान प्रमंडल एवं राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा जताई कि पद्मश्री छुटनी महतो द्वारा सामाजिक कुरीतियों को समाज से दूर करने का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
Advertisements


