Advertisements

पहाड़पुर गांव में आम सभा कर आंगनवाड़ी सेविका का हुआ चुनाव, मुनी पाड़ेया बनी आंगनबाड़ी सेविका…..
सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत के पहाड़पुर गांव में आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका के चुनाव को लेकर ग्रामीणों की आम सभा की गई। जिसमें सरायकेला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंदुलता सिन्हा, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, स्थानीय मुखिया संजय होनहागा, वार्ड सदस्य हरि कृष्णा मुंडरी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुरेद होरो, पारा शिक्षक भगवती सामल, प्रधान मुंडरी एवं आनंद कुंभकार की प्रमुख उपस्थिति में सर्वसम्मति से आंगनवाड़ी सेविका का चयन किया गया। नव चयनित आंगनवाड़ी सेविका मुनी पाड़ेया ने मौके पर अपने अधिकारों का उपयोग करने एवं कर्तव्यों का अक्षरश; पालन करने की संकल्प ली। मौके पर ग्रामीण टूरा पाड़ेया सहित अन्य ग्रामीण दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे।
Advertisements


