Advertisements
Spread the love

उत्क्रमित उच्च विद्यालय भद्रुडीह में हुआ पीटीएम….

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत भद्रुडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक हरप्रसाद मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित उक्त शिक्षक अभिभावक मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजाराम महतो एवं समाजसेवी राजाराम महतो मौजूद रहे।

Advertisements

 

 

इस अवसर पर वार्ड मेंबर उपेंद्र महतो, सीताराम टूडू, चंपाई सोय, गुरबा हो, गंगा महतो, देवकी महतो, सीता महतो, हेमपुष्पा महतो, संकुल साधन सेवी राजकुमार प्रधान, घासीराम महतो, गणेश चंद्र महतो, भीमसेन महतो एवं अन्य अभिभावकों की उपस्थिति में करो ना कॉल के बाद बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, मोहल्ला क्लास से बच्चों को शिक्षा दान कराने, बच्चों को घरों पर स्वाध्याय के लिए प्रेरित करने, संस्कार देने, नशा पान से दूर रखने और मोबाइल गेम से दूर रखने जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया।