Spread the love

— चरणी में बाल यीशु का दर्शन कर ख्रीस्त विश्वासियों ने लिया आशीष……

सरायकेला: ईसा मसीह के जन्म को लेकर सरायकेला एवं सीनी क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर मध्य रात्रि विभिन्न चर्चों में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। जहां प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही ख्रीस्त विश्वासियों सजे चरणी में बाल यीशु के दर्शन किए। इसके पश्चात चर्च प्रमुख द्वारा बाइबल का पाठ किया गया। जिसमें ईसा मसीह के आगमन पर प्रेम और भाईचारे के संदेश दिए गए। इसके साथ ही उपस्थित ख्रीस्त विश्वासियों द्वारा एक दूसरे को क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

सीनी स्थित रोमन चर्च में फादर इमिल द्वारा बाइबल का पाठ करते हुए विश्व प्रेम के लिए प्रभु यीशु के संदेश सुनाया गए। मौके पर नेरी मुंडू, लॉरेंस हेंब्रोम, प्रदीप तिर्की, मेरी तिर्की, विजय गागराई, जॉन एवं शशि हेंब्रोम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसी प्रकार बड़बिल स्थित ईएलएफ चर्च में फादर सिल्वानुस द्वारा क्रिसमस गैदरिंग में बाइबल के संदेश दिए गए। इसके अलावा संत फ्रांसिस चर्च सरायकेला एवं सीएनआई चर्च सीनी में भी धूमधाम के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर नृत्य संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए।
इसे लेकर ख्रीस्त विश्वासियों द्वारा घरों में भी विशेष कार्यक्रम किए गए। जहां घरों को क्रिसमस ट्री एवं आकर्षक सज्जा के साथ मेहमानवाजी करते हुए क्रिसमस मनाया गया। इस अवसर पर सांता के गिफ्ट का प्रचलन भी जारी रहा। साथ ही सोशल मीडिया पर क्रिसमस की बधाई की धूम मची रही।

शारीरिक दूरी की उड़ती रही धज्जियां :-

 

एक ओर कोरोना पार्ट 2 को लेकर देश सहित पूरा विश्व सकते में चल रहा है। वही क्रिसमस के

अवसर पर विभिन्न चर्चों में शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती हुई देखी गई। जहां प्रार्थना एवं

क्रिसमस गैदरिंग से लेकर क्रिसमस की बधाई देने तक में लोग कोविड-19 के संक्रमण को

भुलाकर एक दूसरे से मिलते हुए देखे गए।

Advertisements

You missed