Advertisements

श्रमदान कर ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुई खैरकोचा पुलिया का निर्माण किया……

सरायकेला। राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा माने जाने वाली खैरकोचा पुलिया बीते दिनों ओवरलोडेड हाईवा के परिचालन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सुधीर महतो एवं मंगल महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने श्रमदान कर पुलिया के क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण किया। बताते चलें कि खैरकोचा की महत्वपूर्ण पुलिया गेंगेरुली पंचायत एवं केंदमुंडी सहित 13 गांव को और प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने का काम करती है। वहीं खैरकोचा स्थित विराट पंडवेश देव आश्रम उच्च विद्यालय सहित एक अन्य उच्च विद्यालय को लेकर उक्त पुलिया से छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों का प्रतिदिन आना जाना होता है। और पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की लगातार आशंका बनी हुई थी। जिसे देखते हुए श्रमदान कर ग्रामीणों द्वारा उक्त पुलिया के क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण किया गया।
Related posts:
Chandil : तिरुलडीह पंचायत भवन में विधायक ने किया 150 सौ लाभुकों के बीच कोर कार्बन चूल्हा का वितरण...
1मई विश्व मजदूरी दिवस के अवसर पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन होटल राहुल पैलेस में किया जा रहा है, ...
बहरागोड़ा: पानीपड़ा गांव के हरिजन टोला मे सांसद विद्युत वरण महतो के पहल से 48 घंटे के अंदर लगा 100 क...

