Spread the love

नपं उपाध्यक्ष ने मंच से मंत्री के समक्ष रखी क्षेत्र की समस्याएं

और की निराकरण मांग।

सरायकेला। टाउन हॉल में आयोजित शिलान्यास समारोह में सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री चंपाई सोरेन के समक्ष रखते हुए निराकरण की मांग की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि राजा रजवाड़ों द्वारा बसाए गए सरायकेला नगर का कनेक्टिविटी शाम 5:00 बजे के बाद सभी शहरों से टूट जाता है। क्योंकि शाम 5:00 बजे के बाद परिवहन का कोई सार्वजनिक साधन आसानी से उपलब्ध नहीं होता है। सरायकेला नगर से 12 किलोमीटर दूर एकमात्र सीनी रेलवे स्टेशन से भी आने जाने के लिए लोगों को 200 से 500 तक खर्च करना पड़ता है। इतना ही नहीं सरायकेला से या सराइकेला होते हुए चलाने की परमिट प्राप्त बसें भी अपना रूट छोड़कर अन्य रूट से चलती हैं।

उन्होंने ऐसी बसों को निर्धारित रूट से चलाने के लिए पहल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय छऊ नृत्य सरायकेला की पहचान है। जिसे यूनेस्को ने भी अनमोल विरासत घोषित किया है। छऊ नृत्य के क्षेत्र में 8 पद्मश्री पाने वाले इस क्षेत्र में छऊ कला एवं कलाकारों की माली हालत अच्छी नहीं है।

उन्होंने नियोजन नीति के तहत छऊ नृत्य के विभिन्न अखाड़ों को पुनरुत्थान करने के लिए छऊ नृत्य की नियोजन नीति बनाकर प्रवीण कलाकारों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करने की प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की। साथ ही छऊ नृत्य शोध केंद्र, छऊ विश्वविद्यालय एवं देश और विदेशों से आने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिए छा्ऊ अतिथिशाला सह संग्रहालय बनाए जाने की मांग की। इसके अलावा लंबे समय से लंबित ठोस कचरा निस्तारण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई करने को लेकर आवश्यक कदम उठाने की उन्होंने मांग की।

Advertisements

You missed