Spread the love

सीसीआरटी की ओर से झारखंड से मात्र दो

सरायकेला के छऊ कलाकार प्रदीप कुमार बसा एवं

रबिद्र मोदक को मिला जूनियर फैलोशिप सम्मान….

सरायकेला। सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर भारत सरकार की ओर से वर्ष 2019-20 के जूनियर फेलोशिप अवार्ड की घोषणा की गई है। जिसमें झारखंड से मात्र दो सरायकेला खरसावां जिले के छऊ कलाकार प्रदीप कुमार बसा एवं रबिद्र मोदक को जूनियर फेलोशिप अवार्ड से नवाजा गया है। उक्त दोनों ही छऊ कलाकार सरायकेला से हैं। दोनों ने ही इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। तथा इस सम्मान को सरायकेला छऊ जगत को समर्पित किया है। वही सरायकेला के छऊ कलाकारों को जूनियर फेलोशिप अवार्ड मिलने से सरायकेला छऊ जगत में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

 

प्रदीप कुमार बसा एक परिचय :-


21 नवंबर 1987 को सरायकेला में जन्मे प्रदीप ने बचपन से ही छऊ नृत्य की शिक्षा गुरु तपन कुमार पटनायक एवं विजय कुमार साहू के निर्देशन में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में ली। जिसके बाद पद्मश्री स्वर्गीय मकरध्वज दारोघा से उन्होंने छऊ नृत्य की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में छऊ गुरु पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे के निर्देशन में त्रिनेत्र छऊ डांस सेंटर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हें भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर से वर्ष 2010-12 के लिए यंग टैलेंटेड नेशनल स्कॉलरशिप ईन छऊ डांस सरायकेला शैली के लिए मिल चुका है। देश के विभिन्न प्रमुख मंच एवं स्थानों पर छऊ नृत्य कला का प्रदर्शन करने के साथ-साथ विदेशों में भी न्यूजीलैंड के ऑकलैंड, वेलिंगटन, क्रिस्टचर्च और हैमिल्टन में, बांग्लादेश के ढाका में, पुर्तगाल के लिस्बन, इवोरा, अल्बुफेरा एवं सेतुबल में प्रदर्शन कर चुके हैं। मयूर इनका प्रिय नृत्य रहा है।

रबिंद्र मोदक एक परिचय

15 जुलाई 1979 को सरायकेला में जन्मे रविंद्र मोदक ने छऊ नृत्य की अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में हासिल की। 15 वर्ष की उम्र से छऊ नृत्य का शिक्षा ग्रहण करते हुए उन्होंने आगे की शिक्षा तरुण कुमार भोल, मनोरंजन साहू एवं वर्तमान में त्रिनेत्र छऊ डांस सेंटर में पदम श्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे से वर्ष 2007 से लेते हुए आ रहे हैं। देश की धरती पर विभिन्न मंचों से दर्जनों कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने के साथ-साथ इन्होंने विदेशी धरती पर फ्रांस के पेरिस, जर्मनी में भी छऊ नृत्य का परचम लहराया है।

Advertisements

You missed