Advertisements
Spread the love

पहाड़पुर गांव में मागे पूर्व पूजा का किया गया आयोजन…..

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत के पहाड़पुर गांव में मागे पूर्व पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी लेबेया पाड़ेया एवं महती पाड़ेया ने ग्रामीणों की उपस्थिति में जाहेरथान में पहुंच कर गाजे-बाजे के साथ इष्ट देव सिंगबोंगा का आह्वान किया। और उनकी प्रसन्नता के लिए मुर्गे की बलि देते हुए मागे पूजा में आने का आमंत्रण दिया।

Advertisements

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा इष्ट देव सिंगबोंगा के जयकारे लगाते हुए गांव क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई। मौके पर टुरा पाड़ेया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बताते चलें कि आदिवासी हो समाज सबसे महान वार्षिक मागे पर्व सृष्टि की सृजन गाथा का प्रतीक है। जिसके पहले दिन मागे पूर्व पूजा का आयोजन कर इष्ट देव का आह्वान किया जाता है। इसके तहत पहाड़पुर गांव में रविवार को मागे पूजा का आयोजन किया जाएगा।

You missed