Spread the love

मनोनीत किए गए 20 सूत्री समिति के पदाधिकारियों एवं

सदस्यों का हुआ स्वागत….

सरायकेला। योजना एवं विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से मनोनीत किए गए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस बाबत सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप आयोजित एक सादे स्वागत समारोह में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो द्वारा जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो का स्वागत किया गया।

Advertisements
Advertisements

इसी प्रकार झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान द्वारा प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष मनोनीत किए गए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सोनाराम बोदरा का स्वागत किया गया। जिला सदस्य विजय महतो द्वारा प्रखंड 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए अक्षय मंडल का स्वागत किया गया। अमूल्य महतो द्वारा 20 सूत्री समिति के सदस्य मनोनीत किए गए गनशा पड़िहारी का, सोना गागराई द्वारा जन्नत हुसैन का एवं संजीव महतो द्वारा कुंदन मुखी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि विश्वास के साथ उन्हें जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिले के आदिवासी मूलवासी एवं आम जनता के हित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए उनके समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ता गौर चंद्र मुखी, भगत महतो, योगेंद्र, सनातन सरदार, बासुदेव महतो, राधेश्याम उरांव, दिकू शांडिल, हरसिंह बानरा, जयदेव दास, कृष्णा नायक, शंकर महतो, नेपाल चंद्र महतो एवं शुभम दास सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You missed