Spread the love

खरकाई नदी पर रूंगटा माइंस द्वारा बनाया गया ओवरब्रिज पर घूमने गए परिवार में बेटे शुभम के नहाने की जिद पर हुआ था हादसा …..

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) : राजनगर थाना अंतर्गत सोमवार की देर शाम कुजू खरकाई नदी में डूबने से मां, बेटी और बेटा समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें पुलिस ने मंगलवार की सुबह 11:00 बजे तीसरी लाश 12 वर्षीय बेटे शुभम यादव की बरामद कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर मिड़की सीमा पर नदी में तैरता हुआ शुभम का शव को देखा। जिसके बाद नदी से स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया।

सोमवार को 30 वर्षीय रेणु यादव एवं 9 वर्षीय बेटी पंखुड़ी के शव को बरामद किया गया था। पुलिस ने शवों को सरायकेला में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार चाईबासा ग्वाला पट्टी के रहने वाले बंगाली यादव अपने परिवार के साथ राजनगर के चालियामा स्थित रूंगटा प्लांट के क्वार्टर में रहते थे। बंगाली यादव के जीजा विनोद यादव रूंगटा प्लांट में काम करते हैं। बंगाली यादव भी राजनगर के किसी राइस मील में काम करते हैं। सोमवार की शाम रेणु यादव अपनी बेटी पंखुड़ी, बेटा शुभम और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला और उसके छोटे बच्चे के साथ कुजू नदी में रूंगटा कंपनी द्वारा निर्मित ओवरब्रिज पर घूमने गए थे। इस दरम्यान शुभम नदी में बने घाट पर उतरकर नहाने के लिए जिद करने लगा। जिसके बाद वह अपने कपड़े उतारकर नदी में नहा रहा था। वहां ज्यादा गहराई थी। जिससे शुभम गहराई में चल गया और डूबने लगा। शुभम को डूबता देख रेणु भी कूद गई। परंतु वह खुद भी डूब गई। मां और भाई को डूबता देख पंखुड़ी भी नदी में कूद गई। जिससे तीनों ही डूब गए। इस दरम्यान पड़ोस की महिला ने उनको बचाने का प्रयास किया। मगर ज्यादा गहराई होने के चलते वह किसी को बचा नहीं पाई। साथ में उसका अपना छोटा बच्चा भी था। जिसके बाद महिला ने जोर जोर से चिल्लायी। तब तक रूंगटा के सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग दौड़ कर आये और रेणु एवं उसकी बेटी पंखुड़ी को पानी से निकाल लिया गया। परंतु काफी देर खोजबीन बाद भी शुभम का शव नहीं खोज पाए। पानी से निकालने के बाद एम्बुलेंस से रेणु एवं पंखुड़ी को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

Advertisements

You missed