सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ सरायकेला- खरसावां जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया।जिसमें लगातार दूसरी बार शंकर कुमार सतपथी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। चांडिल रिसोर्ट में मनरेगा कर्मचारी संघ सरायकेला -खरसावां जिला इकाई का पुनर्गठन को लेकर एक बैठक की गई। जिसमें जिला कमेटी का पुनर्गठन एवं विस्तार किया गया है। संगठन को सुचारू रूप से संचालन के लिए शंकर कुमार सतपथी को दोबारा जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजनगर के बीपीओ मनोज कुमार तियू को दिया गया है। वहीं संगठन मंत्री बीपीओ कुकुड़ू रामलगन उरांव को बनाया गया है।कोषाध्यक्ष सरायकेला प्रखंड के रोजगार सेवक विशाल कुमार को बनाया गया है। जबकि रोजगार सेवक राजनगर के अनिल कुमार मुर्मू को सचिव, कनीय अभियंता नीमड़ीह प्रखंड मुकेश कुमार मछुआ को उपसचिव, बीपीओ सरायकेला रश्मि लामाय को सलाहकार, रोजगार सेवक चांडिल जितेंद्र कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
