Spread the love

खरसावां के वनपाल लोदरो हेस्सा ने मृतक बलराम केराई के पिता दासो केराई को तत्काल 50 हजार का मुआवजा दिया गया ।

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) खरसावां वन क्षेत्र अंतर्गत बिषयगोड़ा-काशीडीह मुख्य मार्ग में साईकिल से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को जंगली हार्थियों के झुंड ने कुचलकर मार डाला। जबकि दूसरे व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना सोमवार रात की है। घटना की सूचना पाकर खरसावां वन विभाग और खरसावां पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुचकर मृतक की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद खरसावां क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर से शुरू हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के प्रगनाथडीह निवासी 30 वर्षीय बलराम केराई अपने एक साथी सुशील बोदरा के साथ सोमवार की शाम लगभग 7 बजे अपने-अपने साईकिल से बिषयगोड़ा गांव घुमने गए थे। रात के लगभग 8.30 बजे दोनो दोस्त अपने अपने साईकिल से अपने घर प्रगनाथडीह गांव लौट रहे थे। सुशील बोदरा आगे-आगे साईकिल चला रहा था। जबकि पीछे-पीछे बलराम केराई अपनी साईकिल पर था।

बिषयगोड़ा-काशीडीह मार्ग जंगल, नदी से गुजरती है। इसी क्रम में बिषयगोड़ा-काशीडीह के बीच स्थित सोना नदी पर बनी पुलिया से पहले ही जंगलनुमा मार्ग पर दोनो का आमना-सामना जंगली हाथियों के झुंड से हो गया। झाडियों के बीच जंगली हाथी अपना डेरा जमा रखा था। झाडियों से आवाज सुनकर सुशील बोदरा अपना साईकिल तेज गति से भगाकर अपनी जान बचा लिया। अंधेरा होने के कारण बलराम केराई जंगली हार्थियों के होने का आहट से बेखर जा रहा था। इसी क्रम में जंगली हाथियों के चपेट में आ गया। जंगली हाथियों के झुंड ने अपने पैरो तले कुचलकर बलराम को मौत के घाट उतार दिया। वही सुशील बोदरा अपने गांव प्रगनाथडीह पहुचकर सारी जानकारी गांव वालों को दी। जिसके बाद गामीणो ने बलराम केराई की खोजबीन शुरू की। कई घंटो की खोजबीन के बाद बलराम केराई की क्षतिग्रस्त लाश सड़क किनारे मिली। घटना की सूचना मिलते ही खरसावां पुलिस और वन विभाग की टीम मंगलवार की सुबह घटना स्थल पहुची। और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही खरसावां के वनपाल लोदरो हेस्सा के नेतृत्व में मृतक बलराम केराई के पिता दासो केराई को तत्काल 50 हजार का मुआवजा दिया। इसके अलावे कागजी प्रक्रिया पूरा होने पर बाद 3.50 लाख रूपये मुआवजा मिलने की बात कही। मुआवजा देने के दौरान मुख्य रूप से खरसावां थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक, वनपाल लोदरो हेस्सा, वनकर्मी बिशाल महतो, अमित पटनायक, सोमाय सोरेन, सोनाराम मुंड़ा, खुदीराम मुंड़ा, मनीष मुर्मू, बासुदेव सिंह मुंड़ा, ग्राम प्रधान बीर सिंह मुंड़ा आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed