Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मि़श्रा)  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिला पहुंची सांसद गीता कोड़ा का जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सरायकेला के बिरसा चौक में इसे लेकर पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ बिरसा चौक पहुंची सांसद गीता कोड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं, उसे वे निष्ठापूर्वक बेहतर तरीके से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समान रूप से मान सम्मान मिलेगा। और संगठन को राज्य भर में मजबूत बनाने के लिए वे कार्य करेंगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ साथ रहे। बिरसा चौक पर स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष राहुल मोदी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, भरत महतो, डोमन महतो, लाल बहादुर सिंहदेव, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य किंकर दास एवं राज बागची मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed