Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) नलिनी कांत सतपति मेमोरियल कोचिंग सेंटर सरायकेला द्वारा छात्रों के बीच ड्रॉइंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों द्वारा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया गया है। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान स्टैंडर्ड 9 के राहुल महंती को मिला है ,जबकि दूसरे स्थान पर स्टैंडर्ड 9 के ही दीपिका भूमिज एवं तीसरे स्थान पर स्टैंडर्ड 7 के प्रिया गुप्ता को मिला है। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में राहुल एवं रोनित की जोड़ी को पहला स्थान एवं सुजाई एवं सुमन की जोड़ी को दूसरा स्थान मिला है। सभी छात्रों को कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ सतपति एवं शिक्षिका ममता सतपति द्वारा पुरस्कृत किया गया।
Advertisements


