

सरायकेला-खरसावां(संजय मि़श्रा) : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर एनआर प्लस टू हाई स्कूल सरायकेला के पास एक अज्ञात चलती ट्रक से एक इनोवा कार की जोरदार टक्कर हो जाने से कार पर सवार कुल 5 लोगों में से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। जबकि 3 महिला समेत एक पुरुष पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। वहीं होटल गायत्री के ओनर पारसनाथ ठाकुर अपने निजी कार्यों से अपने साथियों बासु मोदक, शिवा श्रीवास्तव व अमित मोदक जी के साथ टाटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एन आर प्लस टू हाई स्कूल के पास दुर्घटना देखकर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। जिसके बाद अपने साथियों के मदद से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर है। बताया गया कि ये सभी लोग रांची एयरपोर्ट से चाईबासा वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरायकेला एनआर प्लस टू हाई स्कूल के पास एक बड़ी वाहन के ओवरटेक करने के कारण से कार का संतुलन खो गया। और आगे से आ रही एक अज्ञात ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल की। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार को जप्त करते हुए घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। घटना बुधवार देर रात 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है।


