Advertisements

सरायकेला : सरायकेला थाना अंर्तगत दुगनी गांव में शनिवार रात 12 बजे एक मकान में जहरीला कोबरा सांप निकलने से सनसनी फैल गई। गांव वालों ने तत्काल इसकी सूचना स्नेक कैचर राजा बारीक को दी। जहां बगैर विलंब किए राजा बारिक दल- बल के साथ दुगनी गांव पहुंचे। वहीं लगभग 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद राजा बारीक की टीम ने जहरीले कोबरा सांप को अपने वश में किया और उसे रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए। और उसे जंगल में छोड़ दिया। बताया जाता है कि सांप काफी जहरीला था। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने कई बार डसने का प्रयास भी किया, और जहर भी उगले, लेकिन राजा बारिक ने हिम्मत नहीं हारी और अंततः सांप को अपने वश में कर लिया। ग्रामीणों ने राजा बारिक के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार जताया।
Advertisements

Related posts:

