Advertisements
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला के झामुमो युवा नेता जाफर हुसैन को झारखंड छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुदामा हेंब्रम ने पत्र जारी कर जिला कमेटी का विस्तार किया है। जिसमें सरायकेला के युवा नेता जाफर हुसैन को जिला उपाध्यक्ष का कमान मिला है। इसे लेकर सरायकेला में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जाफर हुसैन को शुभकामनाएं दी गई हैं। जाफर हुसैन ने भी समर्पित भाव से छात्र हित में कार्य करने की बात कही है।

Advertisements

You missed