Spread the love

सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह जगन्नाथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के साथ गाली गलौज और मारपीट की घटना

Advertisements
Advertisements

 

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा) सरायकेला की परंपरागत रथ यात्रा में एक ओर जगन्नाथ भक्त अपने महाप्रभु को मौसी बाड़ी की यात्रा करते हुए देखने को लालायित हैं। और इस दौरान के सभी धार्मिक अनुष्ठानों के निर्वहन में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर रथ यात्रा में विभिन्न आयोजनों को लेकर आपसी खींचतान भी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि सरायकेला के परंपरागत रथ यात्रा के इतिहास में पहली बार मारपीट की घटना घटी है। घटना बीते सोमवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे की बताई जा रही है। जिसमें सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह जगन्नाथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के साथ गाली गलौज और मारपीट की घटना घटी बताई जा रही है। घटना के संबंध में मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए घटना में शामिल लोगों के ऊपर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
अपनी शिकायत में उन्होंने बताया है कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होने के साथ-साथ वह जगन्नाथ सेवा समिति के संरक्षक एवं आजीवन सक्रिय सदस्य तथा जगन्नाथ मेला समिति के अध्यक्ष हैं। सोमवार की रात्रि 9:30 बजे जगन्नाथ श्री मंदिर प्रांगण में सेवायतों के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत बैठक करते हुए रथ यात्रा कार्यक्रम के सुचारू संपन्न कराने पर विचार विमर्श कर रहे थे। इसी बीच 9:55 बजे 5 नवयुवक मंदिर प्रांगण में प्रवेश किए। और अभद्र भाषा एवं गाली गलौज का प्रयोग करने लगे। जिसका कारण बताया गया कि मनोज कुमार चौधरी द्वारा फेसबुक में सेवायतों के साथ फोटो पोस्ट की गई थी। इसी बीच अचानक से सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़ा बाबू मनोज कुमार चौधरी को जगन्नाथ मंदिर प्रांगण की सीढ़ी से गंजी पकड़कर मारपीट किया गया। साथ ही दाशरथी परीक्षा एवं लीपू महंती द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया है कि इस घटना में उनके सोने की चैन, हाथ की घड़ी, चश्मा, पैसे और जरूरी कागजात भी छीन के ले गए। घटना को लेकर उन्होंने घटना में शामिल लोगों के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


भाजपा ने की निंदा:- भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर भाजपा ने स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की निंदा की है। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी अब सरेआम हो चली है। जिससे सरायकेला की आम जनता भी त्रस्त हो रही है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन और पुलिस यदि 24 घंटे के भीतर मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए विवश होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, सोहन सिंह, कृष्णा चंद्र राणा, बीजू दत्ता एवं मनोज कुमार चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You missed