Advertisements
Spread the love

सरायकेला। बीते दिनों नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के चालियामा जाहिरटांड़ निवासी कविता सिंह सरदार का तबीयत खराब होने और चांडिल प्रखंड क्षेत्र के मूसरीबेड़ा टोला केदारडीह निवासी सोमनाथ सिंह मुंडा के सड़क दुर्घटना होने के कारण उनके संबंधित परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच में भर्ती कराया गया था।

Advertisements

इस दौरान कविता सिंह सरदार के इलाज का बिल 36000 और सोमनाथ सिंह मुंडा का इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद अस्पताल का बकाया बिल 59000 हो गया था। अस्पताल के बकाया बिल चुकाने में असमर्थता जताते हुए दोनों के परिजनों ने इचागढ़ विधायक सविता महतो को जानकारी देते हुए सहयोग की गुहार लगाई। जिस पर विधायक सविता महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीएमएच अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर दोनों गरीब परिवारों के अस्पताल का बकाया बिल माफ करवाया। झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने इस संबंध में उक्त जानकारी दी है।

You missed