Advertisements
Spread the love

22वां सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय पुरुष महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

सरायकेला। झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वाधान गम्हरिया स्थित आदित्यपुर कंपलेक्स कॉलोनी टायो कॉलोनी में 22वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला फ्री स्टाइल एवं पुरुष फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने भगवान महावीर की पूजा करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसका संचालन 10 कैटेगरी में होगा। बताया गया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित पहलवान आगामी 11 से 13 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित होने वाले 65वें राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisements

You missed