Advertisements
Spread the love

सरायकेला : सरायकेला थानांतर्गत दुगनी भूंइयासाई में सोमवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की विफलता व बढ़ती महंगाई को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया। जनजागरण अभियान के दौरान लोगों को बताया गया केन्द्र सरकार द्वारा जनता के साथ किए गए एक भी वादा अब तक पूरा नही हुआ है।

Advertisements

जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है तब से महंगाई के सिवाय देश को और कुछ नही दिया। इस दौरान लोगो को झारखंड सरकार के दो साल की उपलब्धि को बताते हुए केंद्र सरकार की विफलताओं से भी लोगों को अवगत कराया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू ने कहा 14 नवंबर से 29 नवंबर तक पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान का मूल उद्देश्य गांव के अंतिम छोर तक पहुंच कर केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाना है।

You missed