Advertisements
Spread the love

मुखिया पद के लिए 17 और वार्ड सदस्य के लिए बिके

31 आवेदन पत्र…..

सरायकेला। कुचाई प्रखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के लिए बुधवार को बंदोलोहर, मरांगहातु व छोटासेगोई पंचायत के मुखिया पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपना परचा दाखिल किया। इसमें बंदोलोहर पंचायत से मुखिया पद के लिए देवचरण हाईबुरू,दांसर बांदिया ने परचा दाखिल किया।

Advertisements

वही मंरागहातु पंचायत से सुजन सिंह सोय तथा छोटासेगोई पंचायत से लुदरी हेम्ब्रम ने अपना परचा दाखिल किया। जबकि वार्ड सदस्य के लिए बेबी देवी,धीरज कुमार प्रधान सहित दो वार्ड सदस्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावे कुचाई के विभिन्न पंचायत से बुधवार को मुखिया पद के लिए 17 लोगों ने परचा खरीदा। वही विभिन्न वार्डो के लिए 31 लोगो ने पत्रों खरीदा।

You missed