Advertisements
Spread the love

युवाओं को नई दिशा में लाने के उद्देश्य से स्वर्गीय राजमणी देवी

मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया गया

आयोजन; डीसी एवं एसपी ने किया उद्घाटन….

सरायकेला। आदित्यपुर के  रोड नंबर 7, आदित्यपुर-2  स्थित आदित्यपुर बाबू वीर कुंवर सिंह मैदान, में स्वर्गीय राजमणी देवी ट्रस्ट के तत्वाधान वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर किया।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के संचालक मनमोहन सिंह राजपूत ने बताया कि आदित्यपुर क्षेत्र में दिनोंदिन युवा पीढ़ी नशे की लत में डूबती जा रही है।

 

जिसको लेकर स्वर्गीय राजमणी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा युवाओं को खेल से जोड़ने और अनुशासित जीवन का भागी बनने के उद्देश्य से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले की पुलिस लाइन टीम, जमशेदपुर की आरपीएफ टीम सहित आसपास के दर्जनों युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कुल 18 टीमों के बीच प्रतियोगिता का मैच खेला जा रहा है। जिसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

You missed