Advertisements
Spread the love

चाकुलिया स्टेशन चौक पर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया ,विधायक ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण…

 

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विधायक समीर मोहंती समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से रैली निकाली.

रैली मुख्य पथ होते हुए चाकुलिया स्टेशन चौक पहुंचकर चौक पर स्थापित विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया. रैली में शामिल विद्यार्थी युवा दिवस अमर रहे का नारा लगाया. इस अवसर पर विधायक समीर महंती ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर साहेबराम मांडी, मनिन्द्र नाथ पालित, विशाल बारिक, प्रणव बेरा, प्रधानाध्यापक सुनील महतो, सुमन साव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

You missed