Advertisements
Spread the love

टाटीसिलवे में एक कुत्ता को गोली मारकर किया हत्या
आरोपी गिफ्तार
राँची/नामकुम । टाटीसिलवे  थाना क्षेत्र में  एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ एक व्यक्ति ने एक निर्दोष कुत्ते को गोली मारकर हत्या कर दी। यह क्रूर और अमानवीय कृत्य समुदाय में गहरा दुख और आक्रोश पैदा कर रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार मंगलवार प्रातः लगभग 7 बजे हजारीबाग रोड एस आर एस  पार्क  के समीप  एक व्यक्ति द्वारा निर्दोष कुत्ता को गोली मारकर हत्या कर दिया गया । इसका सूचना मिलते ही पशु सुरक्षा एन जी ओ के संचालक शिव शंकर, उम्र–32 वर्ष, पिता राजनन्दन शर्मा  कोकर बैंक कालोनी थाना सदर जिला रांची के  द्वारा टाटीसिलवे थाना को लिखित आवेदन दिया गया जिसके आधार पर  टाटीसिलवे थाना कांड सं0–26/25, 08.04.25, धारा–325 बी एन एस   और  27 आर्म एक्ट  दर्ज कर लिया गया है थाना प्रभारी ने बताया  काण्ड के आरोपी टाटीसिलवे निवासी प्रदीप कुमार पाण्डेय पिता स्व0 दयाशंकर पाण्डेय  को गिरफ्तार कर लिया गया है  और इस मामले में अग्रेतर कारवाई किया जा रहा है ।

Advertisements

You missed