Advertisements
Spread the love

मोहनपुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

Advertisements

पुलिस जांच में जुटी, आपसी विवाद की आशंका

संवाददाता : जगबंधु महतो

गम्हरिया/सरायकेला : गम्हरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर, कटिंगबेड़ा में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव के निवासी दूजोधन मंडल (35) के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था। उसके पिता स्वर्गीय नूरुतम मंडल थे।

गुस्से में घर से निकला, फिर मिला शव

ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार शाम किसी बात को लेकर वह गुस्से में घर से निकल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने प्रदीप मंडल की जमीन पर स्थित केंदू के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव झूलता हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पोस्टमॉर्टम को भेजा

सूचना पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

घर में आपसी विवाद की आशंका

घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

You missed