
आरती कुजूर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नामकुम के प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की, हहाप पंचायत के सरवल गांव की सरस्वती देवी को आवास देने का आग्रह किया…
राँची/नामकुम (अर्जुन कुमार )। नामकुम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात की l प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने किया l प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात करके हहाप पंचायत के सरवल गांव की सरस्वती देवी को आवास देने का आग्रह किया,प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को बताया कि पिछले बरसात में सरस्वती देवी का घर गिर गया था

अंचल कार्यालय में इसकी सूचना भी दी गयी थी किंतु कोई सहयोग नहीं मिल पाया इस दौरान उसके पति का भी देहांत हो गया अब सरस्वती देवी के लिए अपना मकान बनाना मुश्किल हो गया,अभी वो अपने बच्चों के साथ रिंग रोड के किनारे चाय बेचने और झोपड़ी बनाकर वहीं बच्चों के साथ रहती है,उसकी इस हालत को देख प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ नामकुम से सरस्वती देवी को आवास देने का आग्रह किया ताकि उसे बच्चों संग झोपड़ी बनाकर रहना न पड़े और उनके जान माल की रक्षा हो सके, बीडीओ नामकुम ने सरस्वती देवी की स्थिति को समझ प्रधानमंत्री आवास या अंबेडकर आवास उपलब्ध करने का आश्वासन दिया,प्रतिनिधि मंडल में आरती कुजूर,सरस्वती देवी, ओम मिश्र मौजूद रहें ।
Related posts:

