Advertisements
Spread the love

सभापति सविता महतो कि अध्यक्षता में हुई महिला बालविकास समिति के विभागीय बैठक…

रांची: अर्जुन कुमार
झारखंड विधानसभा के समिति कक्ष में सोमवार को महिला बालविकास समिति के विभागीय बैठक सभापति सविता महतो के अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में राज्य के महिला बालविकास के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभापति ने राज्य स्तर पर सभी जिले में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के बिस्तृत जानकारी विभाग के अधिकारियो से मांगा।

Advertisements

उन्होंने राज्य में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रकितने बंद है, कितने चालू है और कहा कहा केंद्र का भवन नहीं है और बच्चों के बीच बटने वाले पोषाहार का बिस्तृत जानकारी लेकर कोई जरुरी दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारु रुप से चलाने को कहा। साथ ही समिति के सदस्य सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी अधिकारीयों को कोई जरुरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्य सह विधायक सुनीता चौधरी भी शामिल थे।

You missed